93
परमेश्वर के राज्य की महिमा 
 1 यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहरावा पहना है; 
यहोवा पहरावा पहने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है। 
इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का। 
 2 हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है, 
तू सर्वदा से है। 
 3 हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है* 93:3 महानदों का कोलाहल हो रहा है: यहाँ किसी आपदा या संकट की ओर संकेत है जो अपनी शक्ति और उग्रता सब कुछ नष्ट कर देगा। उसकी तुलना समुद्र की प्रचण्ड लहरों से की गई है। , 
महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, 
महानद गरजते हैं। 
 4 महासागर के शब्द से, 
और समुद्र की महातरंगों से, 
विराजमान यहोवा अधिक महान है। 
 5 तेरी चितौनियाँ अति विश्वासयोग्य हैं; 
हे यहोवा, तेरे भवन को युग-युग पवित्रता ही शोभा देती है। 
*93:3 93:3 महानदों का कोलाहल हो रहा है: यहाँ किसी आपदा या संकट की ओर संकेत है जो अपनी शक्ति और उग्रता सब कुछ नष्ट कर देगा। उसकी तुलना समुद्र की प्रचण्ड लहरों से की गई है।